बलरामपुर,,सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत त्रिपुरी में करीब 3540 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत त्रिपुरी में करीब 3540 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित

कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनसेवा का संदेश दिया गया।

ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन, उचित मूल्य दुकान सहित ग्रामीणों के घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में दीप जलाए जाने से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।


ग्राम पंचायत त्रिपुरी में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान पंचायत भवन में 300 दीप, प्राथमिक शाला में 200 दीप, आंगनबाड़ी केंद्र में 100 दीप, अटल चौक में 600 दीप, उचित मूल्य दुकान में 150 दीप, प्राथमिक शाला में 300 दीप, प्राथमिक शाला सरनाटोली में 200 दीप, आंगनबाड़ी सरनाटोली में 100 दीप, अन्य आंगनबाड़ी केंद्र में 100 दीप, प्राथमिक शाला ऊपरपारा में 200 दीप, आंगनबाड़ी घोसरा में 100 दीप, अन्य आंगनबाड़ी में 100 दीप, प्राथमिक शाला में 200 दीप, आंगनबाड़ी बारिपाठ में 200 दीप, पीएम आवास क्षेत्र में 80 घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं प्राथमिक शाला घोंसला में लगभग 150 दीप जलाए गए।


इस प्रकार ग्राम पंचायत त्रिपुरी के विभिन्न स्थानों और घरों में लगभग 3540 आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए जाने की जानकारी दी गई। दीप प्रज्वलन के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच फेकुंदर राम, पंचायत सचिव मंसूर आलम, उपसरपंच एवं सभी पंचगण सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

ग्राम पंचायत त्रिपुरी में बड़ी संख्या में आशीर्वाद दीप जलाए जाने से पंचायत भवन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थान और गांव के अलग-अलग हिस्से दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। इस दौरान ग्रामीणों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Share This Article