कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति, शिव चौक व मुख्य मार्ग से निकली विसर्जन यात्रा, राजा तालाब में हुआ आज विसर्जन

कुसमी। नगर के बाजारपारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा सेवा समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई।

गणेश उत्सव के दौरान समिति एवं समस्त बाजारपारा वार्डवासियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उत्सव के समापन अवसर पर गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया।

गणेश पूजा सेवा समिति बाजारपारा के तत्वावधान में आयोजित विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। राजू गुप्ता एवं बबलू जायसवाल के मार्गदर्शन में निकाली गई विसर्जन यात्रा बाजारपारा से प्रारंभ होकर शिव चौक होते हुए मुख्य मार्ग से निकली। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

विसर्जन यात्रा के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश को विदाई दी।

विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय शिव मंदिर स्थित राजा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गणेश उत्सव के दौरान बाजारपारा में प्रतिवर्ष की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उत्सव के समापन पर हुए भव्य विसर्जन में वार्डवासियों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली।

Share This Article
error: Content is protected !!