
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को कथित रूप से अपमानित किए जाने पर रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच व FIR की मांग

बिलासपुर, 04 सितंबर 2026।
बिलासपुर क्षेत्र में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा को कथित रूप से अपमानित किए जाने की जानकारी सामने आने पर रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन, जिला बिलासपुर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻
मामले को लेकर रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर पहुंचकर थाना प्रभारी महोदय को लिखित शिकायत प्रस्तुत की और घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
फ़ाउंडेशन ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को किसी भी प्रकार से अपमानित किया जाना अत्यंत संवेदनशील विषय है। ऐसी घटना से आमजन की भावनाएं आहत होने के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक तनाव एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।
शिकायत प्रस्तुत करने के दौरान रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल वसीम, सलाहकार एडवोकेट नाज़िम खान एवं शहर अध्यक्ष आबिद अली उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के समक्ष घटना की गंभीरता रखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने मामले में FIR दर्ज करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में फ़ाउंडेशन के सदस्यों से आवश्यक सहयोग देने की बात कही।
रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही फ़ाउंडेशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो को प्रसारित न करें तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जारीकर्ता:
रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन
जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
