कुसमी,,दिल्ली से आए प्रदेश सह-प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में कुसमी के रिम्शा परिसर में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी,,दिल्ली से आए प्रदेश सह-प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में कुसमी के रिम्शा परिसर में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
कुसमी, बलरामपुर। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी स्थित रिम्शा परिसर में दिल्ली से आए पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश की राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, बूथ गठन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव (संगठन) एवं नगर पंचायत कुसमी के पार्षद शकील अंसारी द्वारा किया गया।
बैठक में लोकसभा अध्यक्ष इंद्रदेव नाग, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष तिग्गा, लोकसभा उपाध्यक्ष शंकर भगत, विधानसभा प्रभारी तिलकधारी टोपो, प्रदेश संयुक्त सचिव राजू लकड़ा, योगेश तिवारी, रविन बड़ाईक, मनोज यादव, इरफान मलिक, दिलशेर अहमद, अंकित पाल, मनोज टेकाम एवं वरिष्ठ नेता अरमान मलिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने तथा आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता
आम आदमी पार्टी
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)

Share This Article