बलरामपुर,, कोदवा डेम में हाई स्पीड बॉक्साइट ट्रक ने लगाई छलांग, 50 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवा डेम में हाई स्पीड बॉक्साइट ट्रक ने लगाई छलांग, 50 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन
कुसमी-राजपुर मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, डिवाइडर तोड़कर खाई में जा गिरा ट्रक; चालक के नींद में होने की आशंका।


कुसमी, बलरामपुर। कुसमी-राजपुर मार्ग पर कोदवा डेम के पास देर रात एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक खाली वाहन लेकर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक पुलिया के डिवाइडर से जा टकराया डेम में पानी भरने के कारण वाहन पूरी तरह से डूबी हुई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पुलिया के डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर डिवाइडर तोड़कर खाई में गिरा ट्रक।

प्रत्यक्ष रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, कुसमी-राजपुर मार्ग पर कोदवा डेम के पास ट्रक तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक काफी नीचे जाकर गिरा। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रक खाली बताया जा रहा है, जिसके चलते बड़ी जनहानि होने से टल गई।
चालक के नींद में होने की बात।

प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह चालक को नींद आना बताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। तेज रफ्तार, चालक की स्थिति और सड़क की परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।सूचना पर कुसमी पुलिस पहुंची मौके पर।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई और हादसे से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

कोदवा डेम के पास हुआ यह हादसा एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय नींद आने के खतरों को सामने लाता है। गनीमत रही कि ट्रक खाली था और हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई। यदि इसी दौरान मार्ग पर अन्य वाहन या लोग मौजूद होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
फिलहाल कुसमी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article