बलरामपुर,,सामरी के 12 ग्रामों के लिए सेवा सेतु अभियान आयोजित, 38 आवेदनों का मौके पर निराकरण।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ ✍🏻✍🏻

सामरी के 12 ग्रामों के लिए सेवा सेतु अभियान आयोजित, 38 आवेदनों का मौके पर निराकरण

बलरामपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत सामरी के 12 ग्रामों के लिए विगत दिवस सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में हुए इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाया गया। शिविर में कुल 38 आवेदनों का निराकरण हुआ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 3 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड और 1 हितग्राही को पोषण आहार प्रदान किया गया। राजस्व विभाग ने 8 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराए गए। पी.एम. सूर्य घर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके तहत 35 लोगों का पंजीयन भी किया गया। कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

Share This Article