
जवाहरनगर में कांग्रेस की जनचौपाल, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती पर हुआ मंथन

मुख्य अतिथि के. रूप मे रहे ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत।

कोरंधा मंडल में आयोजित जनचौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️
कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के तत्वावधान में 12 नवंबर 2026 को कोरंधा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाहरनगर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र भगत एवं वोट बचाओ अभियान प्रभारी श्री मुजस्सम नजर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम नागरिक का वोट है। मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखना और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करें तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिराजुल, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र भगत, पार्षद वाहिद अली, नितिश तिर्की, इमरोज, क्रिस्टोफर, सुचित कुमार, सैलेश तिर्की, रोजन कुमार, पत्रस कुजूर, समर विजय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोनू अली, युवा कांग्रेस से गौरव कुजूर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, लालसाय राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री राशिद आलम, पंकज बेग, निर्मला टोप्पो, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला एक्का, मुमताज, कमरू, शकीना, सातो बाई, फुलेश्वरी, हीरापति, सुंदरी बाई, प्रभा बाई, झेलो बाई, सुन्ती बाई, बिशोर कुजूर, लालदेव भगत, रूपदेव, प्रकाश भगत, देवरूप, लालसाय एवं देवलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘वोट की रक्षा, लोकतंत्र की सुरक्षा और देश की मजबूती’ के संकल्प के साथ अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने तथा आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस का संदेश – हर वोट कीमती है, हर मतदाता की आवाज जरूरी है। वोट बचेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

