दुर्ग से विशाखापटनम वंदे भारत एक्सप्रेस में TTE की संदिग्ध मौत

Samwad Chhattisgarh

 दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजेंद्र कुमार निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र कुमार निर्मलकर, जो भाटापारा के निवासी थे, वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात थे और उनकी मौत ट्रेन के सफर के दौरान हुई।

ट्रेन जब टिटलागढ़, ओडिशा पहुंची, तो मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत के कारण संदिग्ध हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article