संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

जिला बलरामपुर रामानुजगं 09/09/2025 थाना चांदो
गिरफ्तार आरोपी
01. संजय यादव पिता महोदर यादव उम्र 32 वर्ष साकिन जलबोथा, थाना चांदों, जिला बलरामपुर
02. करमसाय पिता स्व. राधा जाति नगेशिया उम्र 24 वर्ष साकिन जलबोथा, थाना चांदों, जिला बलरामपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अभिषेक गुप्ता पिता श्याम लाल गुप्ता उम्र 25 साल साकिन इदरीकला, थाना चांदों, जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा थाना चांदों में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2025 के रात्रि 08:00 बजे ग्राम करचा के आश्रीत ग्राम छवारी पचफेड़ी के जंगल से दो व्यक्ति मवेसी पार कर रहे थे, जिन्हे रोक कर हम गांव वाले पुछताछ किये जिसमें अपना नाम (01) करम साय स्व. राधा नगेशिया ग्राम जलबोथा थाना चांदो (02) संजय यादव पिता महोदर यादव ग्राम जलबोथा बताया, जिनके पास से दो भैंसा एक काला कलर का एवं एक भूरा कलर का था, जिसे हाक कर ले जा रहे थे। पकड़े गए दोनो व्यक्ति हमारे गांव घर के नहीं हैं, ये दोनों मवेशियों को झारखण्ड बूचड़ खाने लेकर जा रहे है, उचित कार्यवाही करने का कृपा करें।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 34/2025 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परि. अधि 2004 एवं धारा 11 (1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान दोनों आरोपियों 01. संजय यादव पिता महोदर यादव उम्र 32 वर्ष साकिन जलबोथा 02. करमसाय पिता स्व. राधा जाति नगेशिया उम्र 24 वर्ष साकिन जलबोथा, थाना चांदों, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
