संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

शंकरगढ़,,पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता दिखाते हुए आरोपी को ट्रैस कर मुम्बई से किया गया गिरफ्तार
वर्ष 2020 में थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई लूट कांड का करीब 05 वर्षों से समय से फरार आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार, गिरफ्तारी के डर से पहचान छिपाकर लुक-छिप कर मुम्बई में रह रहा था आरोपी लेकिन शंकरगढ़ पुलिस की तत्परता से हुआ गिरफ्तार।
पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता दिखाते हुए आरोपी को ट्रैस कर किया गया गिरफ्तार
थाना शंकरगढ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) अपराध क्रमांक 132/2020, धारा 392, 420, 120 (बी) भादवि
गिरफ्तार आरोपी
संजय कुमार मिश्रा पिता बैजनाथ मिश्रा, जाति ब्राहमण, उम्र 38 साल, साकिन ईटावरी, थाना, जवा, जिला रीवां (म.प्र.)।
-: विवरण :-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूपेश कुमार अग्रवाल पिता स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल, उम्र 41 साल, निवासी ग्राम शंकरगढ़, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के द्वारा दिनांक 11/12/2020 को थाना शंकरगढ़ में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 10/12/2020 को प्रार्थी अपने घर शंकरगढ़ में शांतिपाठ कराने हेतु बाबा संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद, आंसुतोष सिंह, संजय मिश्रा को दिनांक 10/12/2020 को अपने घर पर बुलाया था। जिस पर वे लोग अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280 से करीब 1:30 बजे दोपहर में प्रार्थी के घर पर आये थे, घर में पूजा पाठ हेतु चाँदी के गणेश जी एवं लक्ष्मी जी का मूर्ति तथा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये को एक थाली में रखकर घर में पूजा पाठ होने के पश्चात् संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद महराज के कहने पर उस पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु किसी नदी में प्रवाहित करने हेतु बोला गया तथा पैसे के सुद्धीकरण हेतु नदी का जल छिड़कने हेतु कहा गया था, बाबा लोगों के कहने पर प्रार्थी अपने साथी इन्द्रदेव सिंह पिता चलता राम सिंह के साथ बाबा लोगों के साथ उन्ही के गाड़ी में विसर्जन हेतु भोंदना नदी गये थे जैसे ही प्रार्थी पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु नदी में पहुंचे थे कि बाबा लोग पीछे से प्रार्थी को धक्का दे दिया जिससे प्रार्थी जमीन पर गिर गया और प्रार्थी के गले में पहने सोने के चैन करीब तीन तोला को लूट लिये तथा पूजा थाली में रखा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये, चॉदी की गणेश जी व लक्ष्मी जी का मूर्ति को लेकर भाग गये। वहाँ पर नेटवर्क नहीं होने के कारण प्रार्थी किसी को फोन नहीं कर सका नेटवर्क में आने पर प्रार्थी सगे
संबंधियों को फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दिया तथा घर से गाड़ी बुलाकर बाबा लोग का पीछा किया परन्तु उन बाबाओं को कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी वापस आकर थाना शंकरगढ़ में सूचना दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2020, धारा 392, 420, 120बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रकरण के एक आरोपी आंसुतोष सिंह पिता कमलाकर, उम्र 36 साल, साकिन ईटावरी, थाना जवा, जिला रीवां (म.प्र.) से नगदी रकम दस हजार एक सौ रूपये, स्कार्पियो वाहन क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280, वीवो कम्पनी का मोबाईल, एक जोड़ी लकड़ी का चप्पल, यू.पी. 64 सी.के. 5464 का नम्बर प्लेट पूजा पाठ कराने वाला माला को दिनांक 12/12/2020 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है तथा दिनांक 12/12/2020 को आरोपी आंसुतोष सिंह से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया था
विवेचना दौरान प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय मिश्रा एवं एक अन्य का लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता दिखाते हुए आरोपी संजय मिश्रा को मुंबई (महाराष्ट्र) से विधिवत गिरफ्तार कर बलरामपुर (छ. ग.) लाया गया है। आरोपी संजय मिश्रा पिता बैजनाथ मिश्रा जाति ब्राहमण उम्र 38 साल साकिन ईटावरी थाना जावा जिला रीवां (म.प्र.) को मान्नीय जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरी. जितेन्द्र जायसवाल थाना प्रभारी शंकरगढ़, सउनि रफैल तिर्की, आर. अशोक गोयल, आर. सुखलाल सिंह का सहाहनीय योगदान रहा है।
