बलरामपुर,,जिला पुलिस अधीक्षक एस पी,वैभव बैंकर रमनलाल ने जिले वासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

नववर्ष 2026: नई ऊर्जा, नई उम्मीद — पुलिस अधीक्षक  श्री वैभव बैंकर एवं समस्त स्टाफ की ओर से जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं।

बलरामपुर, 01 जनवरी 2026/
जिले के एस पी पुलिस अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ ने नववर्ष के अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई उम्मीदों, संकल्पों और संभावनाओं का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर जिले को और अधिक सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा मदिरापान से दूर रहकर सुरक्षित वातावरण में नववर्ष मनाने की अपील की। विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अधिकारियों-कर्मचारियों से नई ऊर्जा के साथ दायित्व निर्वहन तथा नागरिकों से एकता और सहभागिता के साथ जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Share This Article