संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी को भेजा जेल
थाना कुसमी।बलरामपुर रामानुजगंज 09/01/2026
अपराध क्रमांक 05/26 धारा – 64(2)(m), 69 बी.एन.एस
दुष्कर्म के आरोपी को थाना कुसमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2020 से ग्राम कर्राडांड निवासी अनिकेत तिर्की उसके साथ शादी करने का वादा करके लगातार बलात्कार किया है और अब पीड़िता के साथ संबंध तोड़कर शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा – 64(2)(m), 69 बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी अनिकेत तिर्की को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 09/01/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
