संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

सरगुजा सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने के बाद रामकिशुन सिंह का कुसमी पहला।आगमन कार्यकर्ताओं द्वारा हुई भव्य स्वागत।
कुसमी प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक अभिनंदन
किसानों के हित में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी – रामकिशुन सिंह

संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात रामकिशुन सिंह का कुसमी नगर में प्रथम आगमन पर भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। नगर के बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात बस स्टैंड के समीप सहकारी बैंक के सामने मंच पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं अगरबत्ती जलाकर की गई।
वहीं महुआडांड़ के ओरसा घाटी में हुई दर्दनाक घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वागत की पहली कड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो एवं नगर उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल ने अध्यक्ष रामकिशुन सिंह का अभिनंदन किया। इसके बाद महिला मोर्चा की नेत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान “जयश्रीराम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज ने कहा_
कि रामकिशुन सिंह को संभाग स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे अब किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अध्यक्ष को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने कहा__
कि कार्यकर्ताओं और जनता के प्रेम व आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर क्षेत्र में मिले दायित्व को ईमानदारी से निभाया और संगठन के सहयोग से सफलता मिली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें यह पद जनता और किसानों की आवाज बनने के लिए दिया गया है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का छल करने वाले अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
कुसमी-सामरी उनका गृह क्षेत्र है और वे निरंतर यहां आते रहेंगे किसानों परेशानियों का सामना करना नई पड़ेगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा मिंज सहित महिला जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल,, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,,जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी,, जनपद सदस्य संजीता नाग,, नीति मंच प्रदेश अध्यक्ष माधुरी लकड़ा,, भाजपा मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक,, व मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी,, जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राकेश भारती,, मंडल कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, भाजपा नेता विनोद गुप्ता,, विजय गुप्ता,, राजेश्वर गुप्ता,, संजय गुप्ता,, केदार गुप्ता,, प्रीतम गुप्ता,, नंदलाल गुप्ता,, पार्षद 05 पारस पाल,, (पारे)इंद्रदेव निकुंज,, सामरी मंडी अध्यक्ष रामप्रसाद,,रामसुंदर यादव,, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं कुसमी, सामरी, चुनचुना, पुंदाग क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
