संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर,/9111740798

मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चांदो ब्लॉक ने ईआरओ से की मुलाकात की शांति पुर्ण सौंपा ज्ञापन जांच की मांग की।

एसडीएम कुसमी ने कहा – शिकायत मिलने पर होगी त्वरित कार्रवाई, सभी दलों के साथ नियमित बैठक में होता है समाधान

कुसमी। चांदो ब्लॉक में मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) सामरी से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है, कि चांदो ब्लॉक के शाहपुर क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नवीन यादव के सहयोग से लगभग 45 मतदाताओं के नाम चिन्हित कर उनके नाम कटवाने के लिए फार्म भेजे गए। आरोप यह भी लगाया गया कि बीएलओ पुष्प टोप्पो को डराकर पावती ली गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने ईआरओ सामरी के समक्ष इस पूरे मामले को रखते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर हैं। इस पर ईआरओ सामरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सामने आई सभी समस्याओं और शंकाओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।
वहीं इस मामले पर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम कुसमी ने कहा__
कि यदि इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर सप्ताह सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। एसडीएम ने यह भी बताया कि आज शाम को आयोजित बैठक में सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को इस विषय में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
