संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

चांदो/कुसमी नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर चांदो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न

अशोक सोनी के नेतृत्व में चांदो बस स्टैंड पर आतिशबाजी, नारेबाजी व लड्डू वितरण कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
कुसमी/चांदो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चांदो ब्लॉक अंतर्गत बस स्टैंड पर कुसमी जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी के नेतृत्व में भव्य जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बम-पटाखे फोड़े, जमकर नारे लगाए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने कहा
कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा का जनाधार और विस्तार होगा।
कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ता:
मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला,
उप सरपंच प्रतिनिधि भाजपा नेता रोहित गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्नू जयसवाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश भगत, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजय गुप्ता, भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, मंडल महामंत्री अभिषेक गुप्ता, सोनू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन जयसवाल, बबन गुप्ता, शामिल रहे।
