कुसमी,,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुसमी थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण,

Samwad Chhattisgarh


कुसमी,,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुसमी थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण,

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के कुसमी थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता निभाते हुए पौधे लगाए और आमजन से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा मुनि निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, कुसमी जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, इंदर निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी विरासत कुजूर, उप निरीक्षक दीपक बड़ा सहित कुसमी थाना का समस्त पुलिस स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा। वहीं वन विभाग की ओर से काली राम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Share This Article