संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,चौकी तातापानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०)
अपराध क्र0-102/2025 धारा 296,351 (2), 115 (2), 191 (3),331 (5),324 (6), 111(2) (ख) बीएनएस एवं 3 (1) (द), (घ), 3 (2) (v-क) एक्ट्रोसिटी एक्ट
नाम आरोपिया : विपत गुप्ता पिता स्व० बंशसाव उम्र 45 वर्ष साकिन भवानीपुर चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०)।
दिनांक गिर० व समय 25/08/2025 के 16:30 बजे।
बरामद वस्तु :- घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सीजी 30 डी 9871
विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थी विक्कीलाल मरकाम पिता छडू मरकाम उम्र 35 वर्ष जाति गोड़
साकिन ग्राम तेतरडीह ने चौकी तातापानी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक यह ग्राम पलगी निवासी पार्वती के साथ सामाजिक रीतिरिवाज से शादी किया है इसकी पत्नी पार्वती करीब 15 साल से दोनों बच्चों को लेकर मायके में रहती है। कभी-कभार गांव तेतरडीह में आती है। जिसे बिपत गुप्ता अपने साथ रखता है। इसका करीब 15 साल से कोई संबंध नही है। विपत गुप्ता जैसे बोलता वैसे ही करती है और बिपत गुप्ता मेरी पत्नी को लेकर घुमता-फिरता है। दिनांक 27.06.2025 के सुबह 07:00 बजे ग्राम भवानीपुर का बिपत गुप्ता इसकी पत्नी पार्वती व साला झरीसाय व अन्य लोगो को अपने आर्टिका वाहन से लेकर आया और बिपत गुप्ता के द्वारा गोड गवांर की जातिगत गाली गलौज कर बोलने लगा कि तुम्हारी पुरी जमीन को तुम्हारी औरत से कब्जा करावा कर खेती करवा ढुंगा कहने पर इसकी बहन रामपति सुषमी, कलावती बोले कि हमारे हिस्से की जमीन को कैसे कब्जा कराओगे उसी बात पर नाराज होकर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा से मारपीट करने लगे। जिसका बीच बचाव करने प्रार्थी और शिवरतन गये तो उसे भी मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट करने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार पटवा पिता जमुना प्रसाद पटवा उम्र 48 वर्ष. साकिन ग्राम सुलसुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छ0ग0) 2. पार्वती मरकाम पति विक्कीलाल मरकाम उम्म्र 39 वर्ष साकिन ग्राम तेतरडीह चौकी तातापानी हा०मु० अमाडडी सुलसली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छ0ग0) 3. उर्मिला पति श्यामलाल उम्र 37 वर्ष साकिन ओदारी थाना चलगली जिला बलरामपुर रामगुनजगंज (छ0ग0) 4. झारी साय पिता भरत सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम पलगी थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर-रामानजगंज (छ०ग०) के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 10/07/2025 के क्रमशः 15:00, 15:10, 15:20, 15:30 बजे गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी विपत गुप्ता पिता स्व० बंशीसाव उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम भवानीपुर चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज को माननीय न्यायालय के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसर्पण करने पर न्यायालय से अनुमति लेकर विधिवत दिनांक 25/08/2025 के 16:30 बजे गिरफ्तार कर 01 दिवस का पुलिस रिमांड लेकर आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में उपयोग की गई आर्टिका कार क्रमांक सीजी 30 डी 9871 को विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी विपत गुप्ता का लड़का टी०एस० गुप्ता अभी भी फरार है उससे घटना में उपयोग की गइ ट्रेक्टर जप्त किया जाना शेष व विवेचना अपूर्ण है न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
