✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,, दर्रीपारा सनफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी स्थित सनफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में बताया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ने राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
