बलरामपुर,,सामरी थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर वृक्षारोपण, साइबर जागरूकता का दिया गया संदेश।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर,,सामरी थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर वृक्षारोपण, साइबर जागरूकता का दिया गया संदेश।

बलरामपुर जिले के सामरी थाना परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ आम नागरिकों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

बलरामपुर जिले के सामरी थाना परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामरी थाना स्टाफ सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में चुनचुना, पुनदाग,, चरहट कला, सामरी, सरईडीह,, पूरानपानी,सबाग,, सहित आसपास के कई ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही पुलिस के सुरक्षा संबंधी मोबाइल ऐप (एपीके/सुरक्षा ऐप) की जानकारी भी दी।

इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी इन संदेशों का पालन करने की अपील की।

Share This Article