संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

नगर में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का समापन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में रविवार को किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान कुल 7 सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा भारत की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला।

रविवार को प्रशिक्षण महाभियान में बूथ प्रबंधन पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह, इतिहास एवं विज्ञान पर नपं उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल और कार्यविस्तार पर भाजपा जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने प्रशिक्षण दिया गया।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे। प्रशिक्षण में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के समापन में कार्यकताओं को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। प्रशिक्षण महाभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री बालेश्वर नायक, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एमडी शमीम, भाजपा अजजा जिलाध्यक्ष दीपक सोनवानी, सुनीता भगत, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, भाजयुमो अध्यक्ष उमेश बुनकर, नितेश यादव, विवेक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
