संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत घटित मोटर सायकल चोरी एवं आगजनी के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी जय सिंह (उम्र 36 वर्ष), निवासी चिलमा, थाना राजपुर द्वारा दिनांक 21.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 30 C 2167 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के आंगन से चोरी कर लिया गया तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वाहन में आग लगा दी गई।
प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय कुमार चेरवा (उम्र 23 वर्ष), निवासी भेंडरी, थाना पस्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने घटना करना स्वीकार किया है।
आरोपी के कब्जे से जली हुई मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 326(एफ) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
