
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़
जिला बलरामपुर रामानुजगंज में किया गया डायल 112 वाहन की शुरुवात, जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं बच्चों की सुरक्षा कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था इत्यादि के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु किया गया संचालित•

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा जिला बलरामपुर रामानुजगंज मे डायल-112 योजना से प्राप्त 01 टेस्टिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर डायल 112 सेवा को जिले में प्रारंभ किया गया। डायल 112 वाहन का संचालन होने से जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था इत्यादि में त्वरित कार्यवाही हेतु डायल 112 की शुरूआत की गई है।
जिला बलरामपुर रामानुजगंज में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता और तेज बनाने तथा पीड़ित दुर्घटना में घायल के लिए फौरन पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिले में डायल 112 की सेवाएं प्रारंभ की गई इसके लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर से एक नग डायल 112 वाहन प्रारंभिक ट्रायल के लिए प्राप्त हुआ है। यह वाहन बलरामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहेगा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में संपूर्ण जिले के थानों के लिए डायल 112 के 11 वाहन और प्राप्त होंगे जिससे संपूर्ण जिलों में यह सेवा सुचारु रूप से संचालित होगी।
