जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इमरजेेंसी डाॅयल 112 सेवा शुरू आमजन की सुरक्षा हेतु 24 घंटे रहेगी तत्पर।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में इमरजेेंसी डाॅयल 112 सेवा शुरू आमजन की सुरक्षा हेतु 24 घंटे रहेगी तत्पर

आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह द्वारा दिनांक 18.05.2026 को संपूर्ण राज्य में 400 वाहनों को किया गया था रवाना।

जिला बलरापमुर.रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में इमरजेंसी सेवा  डायल 112 सेवा शुरू करने कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतापपुर विधानसभा  शकुंतला पोर्ते  द्वारा 10 इमरजेेंसी डाॅयल 112 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

साथ ही सांसद सरगुजा  चितामणी महाराज जी द्वारा उक्त कार्यक्रम में आनलाईन वर्चूल विडीयो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समलित होकर आम जनों को संबोधित किया गया।

जिले में आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डायल 112 सेवा निरंतर प्रभावी रूप से कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे फायर ब्रिगेड सेवा, सड़क दुर्घटना, एम्बुलेंस सेवा ,मारपीट, चोरी, महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटना अथवा अन्य संकट की स्थिति में आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहती है और जिले के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।

आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 पर संपर्क करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही फर्जी अथवा अनावश्यक काॅल करने से बचें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। जिला पुलिस बलरामपुर नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

उक्त कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमति शकुंतला पोर्ते पुलिस  अधीक्षक श्री वैभव बैंकर,  जिला वन मंडल अधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति नयनतारा सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी एवं माननीय जन प्रतिनिधिगण एवं पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Share This Article