
बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/
बलरामपुर, 25 मई 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के समक्ष रखा। कलेक्टर त्रिपाठी ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयोजित जनदर्शन में बोर खनन कराने, आधार कार्ड सुधार, सहित विभिन्न विषयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये गये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा।
