
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/
बलरामपुर,,कुसमी बस स्टैंड में नगर पंचायत द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

सीएमओ अरविंद कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों ने लोगों को दी 4 डब्बा कचरा व्यवस्था की जानकारी
कुसमी। नगर पंचायत कुसमी द्वारा स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस अभियान में नगर पंचायत के सीएमओ अरविंद कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने लोगों को नई 4 डब्बा कचरा व्यवस्था की जानकारी दी कौओं से डब्बे में क्या डालना है।
इस दौरान लोगों को बताया गया कि अब कचरे को चार अलग-अलग डब्बों में रखना होगा। हरे डब्बे में गीला कचरा जैसे बचा हुआ भोजन, सब्जी एवं फलों के छिलके डालने की जानकारी दी गई। वहीं नीले डब्बे में सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक, कागज, बोतल एवं गत्ता रखने के लिए कहा गया।
इसके अलावा लाल डब्बे में सैनिटरी वेस्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर एवं मेडिकल उपयोग का घरेलू कचरा डालने तथा काले डब्बे में खतरनाक कचरा जैसे पुरानी बैटरी, बल्ब, दवाइयां एवं ई-वेस्ट रखने की जानकारी दी गई।
सी एम ओ अरविंद कुमार विश्वकर्मा एवं सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने उपस्थित लोगों को चारों डब्बों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया तथा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। नगर पंचायत की ओर से कहा गया कि कचरा पृथक्करण से स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
अभियान के दौरान जागरूकता संबंधी वीडियो भी बनाया गया, जिसे लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से साझा किया जाएगा।
