
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
बलरामपुर,,रामानुजगंज जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं।श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी किया पदभार ग्रहण।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखती हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। राज्य प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनकी नई पदस्थापना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में की गई है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नई कलेक्टर के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। जिला प्रशासन की आधिकारिक सूची में भी उन्हें वर्तमान जिला कलेक्टर के रूप में दर्ज किया गया है
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालते हुए आईएएस अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
