कुसमी,,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻संपादक जसीम खान कुसमी बलरामपुर/
बलरामपुर जिले के कुसमी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

बलरामपुर जिले के कुसमी में स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हरिहर यादव के निर्देशन एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा देश के विकास, सूचना प्रौद्योगिकी तथा युवाओं के लिए किए गए कार्यों को याद किया। साथ ही साथ सभी कार्यकर्ता शपथ भी लिया कि हम लोग राजीव गांधी की मार्ग दर्शन पर चलेंगे ,वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,, मुजस्सम नजर राजू,, मंडल अध्यक्ष सामरी ख़सरू बुनकर,,  सरपंच संघ के अध्यक्ष  संतोष इंजीनियर,,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य बिक्रम गुप्ता,, याकूब खान,, विजय गुप्ता,, छत्रपति प्रजापति ,,कमल शाय भगत ,,सुखदेव भगत ,,वाहिद अली,,पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र राम ,,बीर नारायण मिंज,,ब्लॉक उपाध्यक्ष फरीद खान,,प्यारे हसन, मनोज प्रजापति,, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा के साथ किया गया।

Share This Article