बलरामपुर,,खरीफ फसलों के बुवाई के लिए किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर,,खरीफ फसलों के बुवाई के लिए किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज

बलरामपुर, 02 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खरीफ सीजन की तैयारियों को गति देते हुए किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज वितरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री सहजता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं कृषि तथा सहकारिता विभाग के समन्वित प्रयासों से आज शंकरगढ़ अनुभाग की जमड़ी, जोकपाठ एवं कोदवा समितियों में किसानों को खाद एवं बीज का वितरण शुरू किया गया।

वितरण प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का वातावरण है तथा उन्हें खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में सुविधा मिलेगी।
समितियों में किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उर्वरक एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों द्वारा वितरण व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आवश्यकतानुसार कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article