
बलरामपुर,,अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर अवैध उत्खनन मार्ग कराया गया अवरुद्ध रेत और पत्थर से भरे दो वाहन जब्त

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
बलरामपुर 7 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी की ओर जाने वाले अवैध उत्खनन मार्ग को ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों से अवरुद्ध कर नष्ट कराया गया। ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाया जा सके।
इस दौरान अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक-एक ट्रेक्टर वाहन रेत एवं पत्थर के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
साथ ही पुलिस चौकी वाड्रफनगर एवं थाना बसंतपुर में जब्त दो वाहनों को संबंधित चौकी एवं थाना की अभिरक्षा में रखा गया।
खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
