उज्ज्वला योजना में सिलेंडरों की कटौती और गैस दामों में बढ़ोतरी पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा।

Samwad Chhattisgarh

उज्ज्वला योजना में सिलेंडरों की कटौती और गैस दामों में बढ़ोतरी पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव (संगठन) एवं पार्षद सकील अंसारी ने केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में की गई ₹29 की बढ़ोतरी और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में किए गए बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सकील अंसारी ने कहा कि सरकार ने चुपके से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सालाना सब्सिडी को 9 सिलेंडरों से घटाकर केवल 4 सिलेंडर कर दिया है। यह गरीब परिवारों के साथ सरासर धोखा है। महंगाई की मार झेल रही जनता पर ₹29 का अतिरिक्त बोझ और डाल दिया गया है, जिससे बलरामपुर जिले में अब रसोई गैस की कीमत ₹1,031 के पार पहुंच चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि “एक तरफ सरकार गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने का ढिंढोरा पीटती है, और दूसरी तरफ सब्सिडी में भारी कटौती कर उनके मुंह से निवाला छीन रही है। बलरामपुर जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए अब दोबारा चूल्हा फूंकने की नौबत आ गई है।”
आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर इस जनविरोधी फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं तथा साल में पूरे 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

सकील अंसारी
जिला महासचिव (संगठन) एवं पार्षद (वार्ड क्र. 07)
आम आदमी पार्टी, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

Share This Article