बलरामपुर,,अवैध रूप से संचालित मेडिकल दो स्टोर पर कार्रवाई किया गया सील।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,,अवैध रूप से संचालित मेडिकल दो स्टोर पर कार्रवाई निरीक्षण में अनियमितता पर किया गया सील

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर, 09 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मेडिकल्स स्टोर की जांच की गई।

जांच के दौरान देवगन मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा बिना वैध दस्तावेज के क्लीनिक संचालित किया जाना पाया गया। हिंद मेडिकल स्टोर का औषधि विक्रय लाइसेंस समाप्त होने के पश्चात भी मेडिकल मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। दोनों प्रकरणों में संबंधित संचालकों द्वारा आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!