बलरामपुर,,कुसमी में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला की हुई आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,,कुसमी में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला की हुई आयोजन।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

शासन की महत्वाकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी एवं परिणाममुखी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कुसमी के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले बेसलाइन सर्वे, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सटीक आंकलन तथा पारदर्शी डेटा संकलन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में  बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित बेसलाइन सर्वे ही शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का मजबूत आधार है। सर्वे के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति, पात्र हितग्राहियों की सही जानकारी तथा आवश्यकताओं का सटीक आंकलन किया जाएगा, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

प्रशिक्षकों ने सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक जानकारी का सत्यापन करने, तथ्यों की शुद्धता बनाए रखने तथा तकनीकी त्रुटियों से बचते हुए डेटा संकलित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं विश्वसनीय सर्वेक्षण शासन की विकास योजनाओं की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है।
जनपद पंचायत कुसमी सीईओ श्री संजय दुबे ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका प्रशिक्षकों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Share This Article