बलरामपुर,,जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य बने शाहिद अंसारी (एस हुसैन)

Samwad Chhattisgarh

Balrampur,,जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य बने शाहिद अंसारी (एस हुसैन)

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

रामानुजगंज। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता शाहिद अंसारी (एस हुसैन) कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन से अधिवक्ता संघ के सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय के सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत सराफ तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता श्री शंभू कुमार गुप्ता ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष सहित सदस्यो को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान शाहिद अंसारी (इस हुसैन) को भी उनके निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत सराफ ने कहा कि अधिवक्ता संघ न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी केवल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायालय की गरिमा, अनुशासन एवं न्यायिक परंपराओं को बनाए रखना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों से संगठन की मजबूती, अधिवक्ताओं के कल्याण तथा न्यायिक व्यवस्था के प्रति समर्पित और निष्पक्ष भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सचिव संजय बाबू गुलदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, क्रीड़ा सचिव रामसेवक, सह सचिव रश्मि गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. पटेल, अनूप तिवारी, सनाउल्लाह अंसारी, संतोष पांडे, अशफाक अंसारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए अधिवक्ता संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article