कुसमी: ग्राम डुमरखोली और जलजली में आयुष्मान व वय वंदन कार्ड का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को मौसमी बीमारी और सर्पदंश से बचाव की दी गई जानकारी।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी: ग्राम डुमरखोली और जलजली में आयुष्मान व वय वंदन कार्ड निर्माण कार्य का निरीक्षण, ग्रामीणों को मौसमी बीमारी और सर्पदंश से बचाव की दी गई जानकारी।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी कुसमी एवं सेक्टर प्रभारी पीएचसी सबाग द्वारा आज ग्राम डुमरखोली एवं ग्राम जलजली में हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाए जाने के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्ड निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

ग्रामीणों को वर्तमान मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने, साफ पानी का सेवन करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के लिए जागरूक किया गया।

इसके साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव एवं सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेने की अपील की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।

Share This Article