कुसमी,,NEET पेपर लीक के विरोध में कुसमी में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी,,NEET पेपर लीक के विरोध में कुसमी में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी/बलरामपुर
देशभर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सामने आई अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कुसमी में शांतिपूर्ण रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।


अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कथित पेपर लीक की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार हो रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन शकील अंसारी एवं मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें इंद्रदेव नाग, सूर्यकांत जायसवाल, अरमान मलिक, अरविंद बैक, वीरेंद्र बुनकर, अरमान टोप्पो,लुकमान अंसारी, जय किशोर यादव, आसिफ, मोहम्मद अरशद, इरफान, आबिद खान, परवेज आलम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर छात्रों के हित में अपनी आवाज बुलंद की।

Share This Article