
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/
कुसमी,,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कुसमी ब्लॉक में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के आदेश पर रविवार को कुसमी ब्लॉक मुख्यालय में पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा के निर्देश पर कुसमी नगर पंचायत में जिला उपाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आम जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान कई लोगों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिकों ने कहा कि पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, वहीं कई बार पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा —
कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है तथा आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर (राजू) ने — केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और ईंधन संकट के कारण आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनता की आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, वार्ड 08 के पार्षद वाहिद अली, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, उदय भट्टाचार्य, अभिषेक गुप्ता, कार्यकर्ता युकुब खान, अशफाक खान, तबरेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित
