बलरामपुर,,रघुनाथ नगर पुलिस ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/

रघुनाथनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर थाना रघुनाथनगर पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे


आरोपी बंधू सिंह आयाम पिता रामशरण उम्र 36 वर्ष निवासी जनकपुर, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/05/26 को जनकपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह को साप्ताहिक बाजार से वापस आते समय रात करीब 9-10 बजे के मध्य आरोपी बंधू सिंह निवासी जनकपुर के द्वारा हाथ में रखे टांगी से पीछे से राम प्रसाद के गर्दन पर वार कर दिया जिससे राम प्रसाद वहीं मोटरसाइकिल सहित गिर गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने तत्काल घर वालों को सूचित करते हुए उपचार हेतु अंबिकापुर भेजा गया था जिसकी दिनांक 14/05/26 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई मर्ग पंचनामा की कार्यवाही जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में की गई तथा मृतक के भाई के द्वारा थाना रघुनाथ नगर में उक्त के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रघुनाथ नगर में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 103(१) bns कायम कर मौके पर एफएसएल की टीम को बुलवाकर जांच शुरू की गई आरोपी बंधू सिंह की पता तलाश कर आज दिनांक 15/05/26 को जनकपुर के जंगल से उसे हिरासत में लेकर थाना रघुनाथ नगर लाकर पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को जुर्म करना स्वीकार किया तथा पत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर राम प्रसाद पर हमला कर उसकी हत्या करना भी स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को हत्या के बाद आरोपी बंधू सिंह आयाम पिता रामशरण उम्र 36 वर्ष निवासी जनकपुर के द्वारा झाड़ी में फेंक कर भाग गया जिसे आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 15/05/26 को माननीय न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने पर जेल रामानुजगंज में दाखिल किया गया

Share This Article