
🌿 वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया 🌿
राजपुर, 22 जुलाई 2026। विकासखंड राजपुर के थाना परिसर, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल तथा मस्जिद गुलशन-ए-रज़ा शान-ए-रसूल परिसर में दावत-ए-इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन) द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धरम सिंह, पार्षद श्री विश्वास गुप्ता, मंडल महामंत्री श्री संतोष तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री बरकत अंसारी, दावत-ए-इस्लामी छत्तीसगढ़ के जिम्मेदार मो. शमीम अत्तारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, मदरसा सचिव श्री शकील अख्तर, नूरजमा मास्टर, कासिम अंसारी, इक़बाल अंसारी, इरशाद रज़ा, मुस्तक़ीम अंसारी, मुर्शिद अंसारी, मुबारक अंसारी, एहसान अंसारी, सोनू अंसारी, मुस्तफ़ा अंसारी, मुन्ना टेलर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
🌱 आज लगाया गया एक पौधा कल हजारों लोगों को छाया, शुद्ध हवा और जीवन देगा।
यदि हर नागरिक एक पौधा लगाए, तो हमारा देश हरा-भरा और पर्यावरण सुरक्षित बन सकता है। आइए, आज ही इस नेक पहल का हिस्सा बनें। 🌿
