कुसमी के अमरपुर तालाब में बड़ा हादसा: डूबने से दंपति की मौत, एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया जान।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

कुसमी के अमरपुर तालाब में बड़ा हादसा: डूबने से दंपति की मौत, एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया



लोकेशन: कुसमी, बलरामपुर

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तालाब में डूबने से एक दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम अमरपुर स्थित तालाब में किसी कारणवश तीन लोग डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने एक महिला को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया, लेकिन दंपति को बचाया नहीं जा सका।

हादसे की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग, पिता ननका नाग एवं घिरनी नाग, पति मुनेश्वर नाग, निवासी ग्राम अमरपुर, थाना कुसमी के रूप में बताई गई है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस द्वारा पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तालाब में तीनों लोग किन परिस्थितियों में पहुंचे और हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल कुसमी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article