बलरामपुर,,नवपदस्थ जिला पंचायत  सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,,नवपदस्थ जिला पंचायत  सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार

जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन और जनसेवा प्राथमिकता


✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 16 जुलाई 2026/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत के नवनियुक्त सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय-सीमा एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
भ्रमण के दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी पदस्थापना से पूर्व  कोरिया जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सीईओ डॉ. चतुर्वेदी राज्य प्रशासनिक सेवा वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं तथा डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

Share This Article