
बलरामपुर,, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुसमी की बड़ी कार्रवाई वन भूमि को जोताई कर रहे ट्रैक्टर किया जप्त।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
बलरामपर। जिले में वन भूमि पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रेक्टर, 1 नग कल्टीवेटर सहित जब्त किया है। वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देश और वन परिक्षेत्र अधिकारी गजानंद सिदार के नेतत्व में यह कार्रवाई बीट बैरडीह पूर्व क्षेत्र में की गईं। जानकारी के अनुसार, (1)सुमेश कच्छप/श्रीबल कच्छप जाति उरांव सा. कंजिया थाना भंडरिया झारखंड (2) नंदकेश्वर/लौटन जाति अहीर सा. बैरडीह कला के द्वारा वन भूमि के
कक्ष क्रमांक पी-3170 में बीते दिन करीब 8 बजे टैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से जुताई की जा रही थी। सुचना मिलने पर वन विभाग कुसमी और चान्दो रेंज की टीम मौके पर पहुचे और जुताई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया। मामले में वन विभाग द्वारा नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान वन रक्षक बनवीर, परिसर सहायक प्रदीप टोप्पो, रामदुलारे यादव , Ps दीवान सहित वन सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे। वन विभाग ने कहा है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा. अतिक्रमण या किसी भी प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
