अंबिकापुर,,प्रस्तावित UCC को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने कांग्रेस नेतृत्व को सौंपा विरोध पत्र।

Samwad Chhattisgarh

प्रस्तावित UCC को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने कांग्रेस नेतृत्व को सौंपा विरोध पत्र छत्तीसगढ़ परदेस प्रभारी और सभी बड़े नेताओं से की मुलाक़ात।


मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक अधिकारों एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ के संरक्षण की उठाई मांग

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने 18 नवंबर 2026 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मुस्लिम समुदाय की संवैधानिक, धार्मिक एवं वैयक्तिक चिंताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने UCC के विरोध में तैयार विस्तृत विरोध पत्र तथा 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित अपना पक्ष कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज से मुलाकात की गई।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की निकाह, तलाक, खुला, मेहर, इद्दत, विरासत सहित विभिन्न पारिवारिक व्यवस्थाएं मुस्लिम पर्सनल लॉ एवं शरीयत के अनुरूप संचालित होती हैं। ऐसे में समान नागरिक संहिता के माध्यम से सभी समुदायों पर एक समान पारिवारिक कानून लागू किए जाने की संभावित व्यवस्था धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने के किसी भी प्रस्ताव का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक स्तर पर विरोध किया जाए। साथ ही मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ के संरक्षण के लिए प्रभावी भूमिका निभाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने विरोध पत्र में UCC से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए समुदाय की चिंताओं, अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों पर ध्यान आकर्षित किया और राजनीतिक नेतृत्व से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की अपील की।

इस अवसर पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक शादाब आलम रज़वी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इकबाल अंसारी, लीगल एडवाइजर एडवोकेट नौशाद सिद्दीकी, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शहज़ाद अली शेख, महासचिव रकीब गुलज़ार (रिंकू) एवं जिला अध्यक्ष रकीब अंसारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व मुस्लिम समुदाय की संवैधानिक एवं धार्मिक चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के विषय में समुदाय के पक्ष और अधिकारों के समर्थन में उचित कदम उठाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!