बलरामपुर,,दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर।

Samwad Chhattisgarh

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर

जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
परिवार से मिल संवेदना व्यक्त की

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर, 17 जुलाई 2026/आज सुबह संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी दुर्घटनास्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर विशेष रूप से घायल परिवार की महिला श्रीमती लालमुनि  से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। ।
जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article