बलरामपुर,, देर रात डीजे बजाना संचालक को पड़ा भारी बलरामपुर पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

देर रात्रि बारात में डीजे बजाना संचालक को पड़ा भारी बलरामपुर के जुड़निया पारा में कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे किया गया जप्त

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कारवाई थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत जुड़निया पारा में श्यामाचरण यादव के घर राजपुर क्षेत्र से बारात आया हुआ था इस दौरान चंद्र कुमार रजक पिता मांझी राम एवं जय कुमार रजक पिता मांझी राम दोनों निवासी ग्राम कुन्दी खुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के रात्रि 11.30 बजे डीजे बजाते हुए पाया गया। आरोपीगण का कृत्य कोलाहल अधिनियम की धारा 3,  4, 5(1)/15 के तहत दंडनीय अपराध का घटित करना पाये जाने पर मौके पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP64AT0574 एवं डीजे सिस्टम को जप्त कर कार्यवाही की गई है।

Share This Article