बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही मवेशियों को अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक बुच्चड़खाना ले जा रहे 02 आरोपी को किया गिरफ्तार।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻


कुसमी पुलिस की कार्यवाही मवेशियों को अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक बुच्चड़खाना ले जा रहे 02 आरोपी जिसमें, एक लम्बे समय से फरार आरोपी स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपियों का नाम
1. अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर
2. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.09.2026 को थाना कुसमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटिमा के ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 07 नग मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते एवं हांकते हुए झारखण्ड स्थित बुच्चड़खाना ले जाने की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर  आवश्यक कार्यवाही की गई मौके से 07 नग मवेशियों सहित 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 01.अज्मेरूल्ला अंसारी पिता रशीद अंसारी उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खमली , थाना आस्ता, जिला जशपुर 02. जितेन्द्र राम बुनकर पिता छोटे राम उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर बताया। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत इस  अपराध क्रमांक 79/2026 धारा -4,6,10 पशु छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम., 11(घ) क्रूरता अधिनियम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी क्रमांक 01 अज्मेरूल्ला अंसारी स्थायी वारंटी पाया गया है। जिससे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share This Article