✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

बलरामपुर,,सामरी मोबाइल नंबर हैक कर अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मामला, शिक्षिका ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

सामरीपाठ, बलरामपुर। सामरी थाना क्षेत्र की एक सहायक शिक्षिका ने अपना मोबाइल नंबर हैक कर उससे अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सामरीपाठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर शिक्षिका अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता श्रीमती सुसाना खलखो, निवासी ग्राम सराईटोली, भंडारडीपा (जिला बलरामपुर) ने आवेदन में बताया कि वह वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला भडाराडीपा में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका मोबाइल नंबर 8120767606 को 18 जून 2026 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।

शिकायत के अनुसार, हैक किए गए नंबर से विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक संदेश, डीपी एवं स्टेटस साझा किए जा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है और उन्हें मानसिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सामरी पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
