✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

शंकरगढ़,,मामूली बात पर लड़ाई झगड़ा कर लकड़ी के डंडे से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
नाम आरोपी रमेश कोरवा पिता टिमला, उम्र 28 साल साकिन जोकापाठ (लालदारा) थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर-रा.गंज छ.ग.
सूचक सोमारू साय के द्वारा सूचना दर्ज दिया गया कि इसे गांव के लोगों से जानकारी मिला कि इसकी लडकी दुखनी बाई जो गांव के दुसरे मोहल्ले लालदरा में अपने पति रमेश पिता टिमला के साथ रहती थी उसके साथ दामाद मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है इसे जानकारी मिलने पर लालदरा जाकर देखा तो इसकी लड़की घर के अंदर वाले कमरे में मरी हुई पड़ी है उसके पेट में तथा सिर में कई जगह चोट के निशान हैं वहीं पर दुखनी की सास मिली जो बतायी कि कल रमेश और दुखनी हड़िया दारू बना कर पिये थे और शाम करीब 4-5 बजे रमेश मुर्गा बनाने के लिये दुखनी को बोल रहा था उसी बात पर से दोनों का लड़ाई झगडा हुआ और रमेश दुखनी को मारपीट कर घर से भाग गया है।
सूचना के आधार पर थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन और अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशानुसार मौके पर एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही किया गया है आरोपी रमेश को पता तलाश कर हिरासत में लेकर घटना अपराध करने के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार करते हुये मृतिका दुखनी के मुर्गा नहीं बनाने और झगड़ा करने पर नाराज होकर लकड़ी का डंडे से पेट और सिर में मारपीट कर भाग गया था, घटना में प्रयुक्त सरई लकड़ी का डंडा को बरामद किया गया है तथा आरोपी रमेश कोरवा पिता टिमला, उम्र 28 साल, नि. जोकापाठ (लालदारा) थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर- रा.गंज को दिनांक 30.08.26 को विधिवत इस अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 103 (1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्यवाही में उप निरी. रविन्द्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी, उप निरी. बसंत एक्का, आर. बबलु बेक एवं अन्य शामिल रहे।
