बलरामपुर,,राजपुर पुलिस ने इनर्वटर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

          चोर के हौंसले बुलंद पुलिस कसा शिकंजा


राजपुर,,दीपावली की पावन पर्व पर घर के सभी लोग अपने घर के बाहर पड़ाका फोड़ रहे तभी चोर ने घर के अंदर से इनवर्टर किया पार राजपुर पुलिस किया गिरफ्तार।

आरोपी शिवभजन उर्फ तुफान अगरिया आ० नारायण अगरिया जाति लोहार उम्र 24 वर्ष निवासी -ग्राम ऑकरा थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड किया पेश।

आज 20.10.2025 को प्रार्थी अमित पावले आ० हीरालाल पावले जाति गोड उम्र 27 वर्ष निवासी खुटनपारा राजपुर थाना राजपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19.10.2025 को प्रार्थी दीपावली त्यौहार के चलते घर के बाहर रोड में पटाखा फोड रहे थे एवं घर के अन्य सदस्य आस पडोस में बैठने गये थे पटाखा फोड कर प्रार्थी लगभग 09.00 बजे रात में घर अंदर गया तो देखा कि इसका इनर्वटर नही है तार बिखरा पडा है जो बाडी तरफ जाकर देखा किसी का कोई पता नही चला है प्रार्थी के घर में लगे इनर्वटर बजाज कंपनी का किमती 6400 रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर तथा चोरी हुये इंनवर्टर के पता तलाश किया जाकर आरोपी शिवभजन अगरिया उर्फ तूफ़ान उम्र 24 वर्ष के कब्जे से इन्वर्टर की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को विधिवतअपराध क्रमांक 235/2025, धारा 305 (क), 331 (4) बीएनएस के तहत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाबत न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया है।

Share This Article