प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

दुर्ग, 02 सितंबर 2025 – रजा यूनिटी फाउंडेशन दुर्ग की टीम द्वारा ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शराब बंदी की मांग को लेकर ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।

यह ज्ञापन समाज में शराब के दुष्प्रभावों को रोकने और धार्मिक त्योहारों के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।

रजा यूनिटी फाउंडेशन दुर्ग के अध्यक्ष आशिफ खोखर के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वाली टीम में शामिल सदस्यों में आसिफ भाई खोखर, अशरफ भाई एडवोकेट, सरफराज़ भाई, अमान भिंडसरा, कलीम भाई और रज़ा भाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आशिफ खोखर ने कहा, “ईद मिलाद-उन-नबी जैसे पवित्र अवसर पर समाज को नशामुक्त रखना हमारी जिम्मेदारी है। शराब बंदी से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि सामाजिक सद्भाव भी मजबूत होगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि इस मांग पर तत्काल कार्रवाई की जाए।”
यह ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया, जिसमें शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है, विशेष रूप से धार्मिक त्योहारों के दौरान। रजा यूनिटी फाउंडेशन दुर्ग लंबे समय से सामाजिक सुधार और एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यों में सक्रिय है।
आशिफ खोखर, अध्यक्ष
