✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम जनों की समस्याएं
प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
बलरामपुर, 17 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने समय-सीमा की बैठक पश्चात आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्यायें से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित कर इसकी जानकारी आवेदको को भी उपलब्ध कराएं।
